ये दर्द है मेरे अलफाजो मे तुझे ढूँढू मै किताबो मे, तेरी तलाश मे हर एक अक्षर पढ्ता हूँ और लिखता हूँ कविता तेरी यादो मे, कोई रिश्ता नही है तेरा मुझसे तू फिर भी कहीँ है मेरी जज्बातो मे, गुजरे पल याद करता हूँ मैँ अक्सर ...
Posts
Showing posts from May, 2015
आज तुने
- Get link
- X
- Other Apps
आज तुने दिया जब अपना हाथ मेरी हाथो मे मेरी सांसे अटक गई सांसो मे, न जाने कौन - सा जादू था तेरी आँखो मे मै लुट गया चन्द मुलाकातो मे, तेरा बार बार मुस्कुराकर मुझसे नज़रे मिलाना के मुझे टच कर गया तेरा पलके झुकाना, वो बातो बातो मे तेरा हर बार शरमाना मुझे करता गया दिवाना और दिवाना, तेरी गालो पे जो काला तिल है उसी की खातिर मुश्किल मे मेरा दिल है, जी करता है हरदम तेरी आंखो मे देखता रहूँ ये हिमालय की लगती कोई गहरी झील हैं। - दीपक कुमार
- Get link
- X
- Other Apps
मुझसे यूं जो हमेशा झूठ बोलते आये हो मुश्किलो से तुम भी कहाँ बच पाये हो , हैरान न होओ मेरी तन्हाई पे भीड् मे भी खुद को अकेला पाये हो, हम तो आप पे अरमानों की दुनिया लुटाते रहे है और इक आप हो जो हमपे सच भी न लुटा पाये हो, मोह्ब्ब्त मेरी आपकी ही अमानत है जमाने की बुरी नज़र् से कहाँ इसे बचा पाये हो, भरोसा मेरा तोड के जो यूं मुस्कुरा रहे हो खुद को भी कहाँ इस सितम से बचा पाये हो, मैं बीच तुफां में फँसा हु तो क्या तुम भी तो हर बार किनारे से उतर आये हो, वफा मेरी वही है पर ऐतवार की ताकत नही रही सहारा देकर हर बार छोड आये हो, ये अनहोनी फिर से हो रही है के खामोशी मे तुम आवाज़ लगाये हो । - Deepak Kumar